बॉलीवुड

Kangana Ranaut के सस्ती कॉपी कमेंट पर Taapsee Pannu का करारा जवाब, बोली 'प्रॉब्लम उसे है...'

Taapsee on Kangana's Sasti Copy Comment: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कुछ वक्त पहले अपनी सस्ती कॉपी बताया था। अदाकारा तापसी पन्नू ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें कंगना से कोई प्रॉब्लम नहीं है। अगर कंगना कभी उन्हें कहीं मिलती हैं तो वो उनसे जरूर बात करेंगी।

Image

Kangana Ranaut के सस्ती कॉपी कमेंट पर Taapsee Pannu का करारा जवाब, बोली 'प्रॉब्लम उसे है...'

Taapsee on Kangana's Sasti Copy Comment: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे विवादित एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ वक्त पहले तापसी पन्नू पर लगातार वार किए और उन्हें अपनी सस्ती कॉपी बता डाला। कंगना रनौत को तापसी पन्नू से किस बात का गुस्सा है, यह किसी को नहीं पता है लेकिन उनके ऐसे कमेंट लोगों को हैरान करते हैं। तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के इस कमेंट पर रिएक्ट किया था और कहा था कि वो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं और उन्हें कंगना की सस्ती कॉपी कहलाने में कोई परेशानी नहीं है।

अदाकारा तापसी पन्नू हाल में द लल्लनटॉप नाम के ऑनलाइन पोर्टल पर इंटरव्यू के लिए आई, जहां उन्होंने इस मुद्दे पर फिर से बात की। तापसी पन्नू ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें इस तरह के कमेंट से फर्क पड़ता था लेकिन अब वो ऐसी बातों से विचलित नहीं होती हैं। तापसी के अनुसार, 'मुझे कंगना रनौत से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें मुझसे प्रॉब्लम है। अगर वो मुझे कहीं दिखीं तो मैं उनसे जरूर बात करूंगी। मैं उनकी तरफ से मुंह मोड़कर नहीं चली जाऊंगी।'

अदाकारा तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री में पुरुष और महिला एक्टर्स को मिलने वाली फीस के बारे में भी बात की और कहा कि जब तक महिलाओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं करेंगी, तब तक महिलाओं को मोटी फीस नहीं मिलेगी। तापसी पन्नू के अनुसार महिलाओं को अच्छी फीस दिलवाने के लिए दर्शकों को उनकी फिल्में थिएटर में देखनी होंगी। एक बार महिलाओं की फिल्में मोटी कमाई करने लगी तो कोई निर्माता उन्हें मोटी फीस देने से इंकार नहीं कर सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article