Swara Bhaskar on Ram Mandir Verdict: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन पर अपनी बात रखी थी। अब स्वरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने 2019 में आए अयोध्या राम मंदिर फैसले का जिक्र करते हुए बताया कि वह इस फैसले से काफी परेशान थीं। स्वरा ने कहा कि फैसले के बाद उन्होंने अपने फोन में मौजूद मुस्लिम दोस्तों को मैसेज किया था। इनमें बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान और आमिर खान भी शामिल थे। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-शाहरुख-सलमान ने दी PM Narendra Modi को जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज)
स्वरा भास्कर ने कह दी बड़ी बात (pic credit-twitter-instagram)
स्वरा भास्कर ने कह दी बड़ी बात
‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, “जब राम जन्मभूमि का फैसला आया था, तब मैं बहुत परेशान थी। मैं सोच रही थी कि यह कैसा देश है और यह कैसा फैसला है। मैं इसलिए परेशान थी क्योंकि मुझे लगा कि यह फैसला सही नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैंने अपने फोन में मौजूद सभी मुस्लिम लोगों को मैसेज किया। शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान सर से लेकर फहाद तक। मैं उन सभी मुस्लिम लोगों से बात करना चाहती थी जिन्हें मैं जानती हूं। मैं उन्हें बताना चाहती थी कि एक हिंदू होने के नाते मुझे बहुत दुख है और मैं माफी मांगना चाहती हूं। मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं और मुझे इस पर शर्म आती है।”
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अयोध्या जमीन विवाद पर अपना फैसला सुनाया था। पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर बनाने के लिए देने का आदेश दिया था। साथ ही केंद्र सरकार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ अलग जमीन देने का निर्देश दिया था। स्वरा इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के सीन को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं।
