Sussanne Khan Reaction On Hrithik Roshan Saba Azad Photo: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि कई बार यह कपल ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाता है। लेकिन सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) उन्हें जरा सा भी भाव नहीं देते हैं। वहीं हाल ही में सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संंग तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं। लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह सुजैन खान का कमेंट रहा।
बता दें कि सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अर्जेंटीना में छुट्टियां बिता रहे हैं। वहां रहते हुए सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संग रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूजे को गले लगाते दिखाई दिये। इस तस्वीर के कैप्शन में सबा आजाद ने लिखा, "ब्यूनो अर्ज कितना अच्छा है।" सबा आजाद और ऋतिक रोशन की इस तस्वीर को देखकर सुजैन खान खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "खूबसूरत तस्वीर।"
फैंस ने भी की सबा आजाद और ऋतिक रोशन की तारीफ
सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की यह फोटो देखने के बाद फैंस ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों ही काफी प्यारे लग रहे हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यूं ही मुस्कुराते रहो और यूं ही साथ रहो।" बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी हुई।
