Heeramandi के प्रीमियर पर Oops Moment का शिकार हुईं सुजैन खान, ऋतिक की एक्स वाइफ को लोगों ने दी ये सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 01:04 PM IST

Sussane Khan Oops Moment: 'हीरामंडी' के प्रीमियर से सुजैन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुजैन खान ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं।

Sussane Khan At Heeramandi Premiere: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर नजर आई थीं। 'हीरामंडी' के प्रीमियर से सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सुजैन खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। सुजैन खान 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर अपनी ड्रेस की वजह से काफी परेशान होना पड़ा।

Heeramandi Premier sussane khan

Instagram

ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं सुजैन खान

वेब सीरीज 'हीरामंडी' के प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए। आलिाय भट्ट अपने परिवार से साथ पहुंची थीं, तो वहीं सलमान खान ने इवेंट में धांसू एंट्री मारी। इन दोनों स्टार्स के अलावा 'हीरामंडी' के प्रीमियर से ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रही हैं। इस इवेंट के दौरान सुजैन खान ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सुजैन खान ने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी, जो हवा के कारण उड़ गई। लेकिन वक्स रहते सुजैन खान ने अपनी ड्रेस को संभाल लिया। इस से जुड़ा सुजैन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed