Sushmita wishing Bday to boyfriend Rohamn: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मिरर सेल्फी शेयर की है। इस मिरर सेल्फी में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता सेन ने इस तस्वीर के जरिए रोहमन शॉल को बर्थडे की बधाई दी है। सुष्मिता सेन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बाबुश...तुम्हारी जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें। मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार...'
Sushmita Sen
काफी समय से रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन
अदाकारा सुष्मिता सेन काफी लम्बे वक्त से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई, जिसके बाद ये दोनों दोस्त बन गए। सुष्मिता और रोहमन के बीच मुलाकातों का दौर कुछ वक्त तक चला, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता सेन न तो अपने इस रिश्ते को जमाने से छुपाती हैं और न ही इसके बारे में ओपनली बात करती हैं।
रोहमन शॉल के काफी करीब हैं सुष्मिता सेन के बच्चे
अदाकारा सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। सुष्मिता सेन अपनी बेटियों को रोहमन शॉल से मिलवा चुकी हैं। उनकी बेटियों को रोहमन शॉल काफी पसंद हैं। सुष्मिता सेन ने एक दफा रोहमन और बेटियों की साथ में तस्वीरें शेयर की थी, जिनसे इस बात की जानकारी मिली थी। वैसे आपको सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
