बॉलीवुड

Exclusive: Taapsee Pannu ने बताई Shah Rukh Khan की डंकी साइन करने की असली वजह, बोलीं 'मुझे चिंता नहीं थी कि...'

Taapsee revealed the reason to sign Dunki: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि डंकी (Dunki) साइन करने के बाद उनके दिमाग में यह चिंता नहीं थी कि ये दर्शकों तक कैसे पहुंचेगी? तापसी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तारीफ करते हुए उन्हें न केवल बढ़िया एक्टर बल्कि बढ़िया इंसान भी बताया है। पढ़ें पूरा इंटरव्यू

Image

Taapsee Pannu on Signing Dunki

Taapsee revealed the reason to sign Dunki: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहा है। तापसी पन्नू को दर्शकों ने इस साल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म डंकी में देखा है। यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए काफी पसंद आ रही है। अदाकारा तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी से हमेशा की तरह इस दफा भी दर्शकों को इम्प्रेस किया है, जिस कारण लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तापसी पन्नू टाइम्स नाउ के साथ फिल्म डंकी के बारे में एक्सक्लूसिव बात की और बताया कि यह फिल्म साइन करने के बाद उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि ये दर्शकों तक कैसे पहुंचेगी क्योंकि इसके साथ शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी जैसे लोगों के नाम जुड़े हुए थे।

अदाकारा तापसी पन्नू ने फिल्म डंकी के बारे में बात करते हुए कहा, 'डंकी की वजह से मुझे दो ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जो अपने काम में माहिर हैं। मैं इस फिल्म के एक्सपीरियंस को हमेशा याद रखूंगी। सेट पर हर दिम मैं शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी को देखकर सीखने की कोशिश करती थी। मुझे पता था कि ये मौका शायद मुझे दोबारा न मिले, जिस कारण मैं जितना सीख सकती थी, उतना सीखा। फिल्म डंकी के दौरान मुझे पता चला कि शाहरुख खान को इतना बड़ा क्या चीज बनाती है। वो केवल अच्छे अभिनेता ही नहीं हैं बल्कि अच्छे कलाकार भी हैं।'

तापसी पन्नू ने बताया कि डंकी उनके लिए इसलिए भी स्पेशल थी क्योंकि इसको सफल कराने का जिम्मा केवल उनका नहीं था। तापसी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मेरे लिए डंकी साइन करने के बाद इस बात की चिंता नहीं थी कि इसे दर्शकों तक कैसे पहुंचाना है। पिछले 2 सालों में मेरे पास बहुत सारा टाइम था क्योंकि ये जिम्मेदारी मेरे पास नहीं थी। डंकी साइन करने के बाद मुझे इस बात का अंदाजा था कि ये फिल्म अपने आप ही ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच जाएगी। मैंने इस फिल्म का प्रोसेस खूब एन्जॉय किया और बस अपनी एक्टिंग पर ध्यान रखा।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article