Sushmita Sen s ex Boyfriend Rohman Shawl: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के डेटिंग रूमर्स ने एक समय पर कई लोगों को हैरान कर दिया था। जब दोनों एक साथ अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए थे। हालांकि, हाल ही में एक बातचीत में एक्स मिस यूनिवर्स ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ समय से सिंगल हैं। दूसरी ओर, रोहमन शॉल ने भी कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सुष्मिता सेन ने तो यहां तक साफ कर दिया कि वह साल 2021 से ही सिंगल हैं और फिलहाल किसी भी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहते हैं।
रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन संग रिश्ते पर बोली ये बात
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ हाल ही में बातचीत में, सुष्मिता सेन के Ex-बायफ्रेंड रोहमन से एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'वो तो 6 साल से हैं ना साथ में तो अभी नया क्या है। दोस्तों,' और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। शॉल ने आगे कहा कि वे 'कुछ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।' जो काफी खास है।
सुष्मिता सेन ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती के शो चैप्टर 2 पर सुष्मिता ने घोषणा की थी कि उनके जीवन में 'कोई पुरुष नहीं है'। उन्होंने कहा, 'आज जब हम यहां बैठे हैं, मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है। मैं कुछ समय से अकेली हूं।" सेन ने कहा कि 'सटीक रूप से' वह तीन साल से अकेली हैं और फिलहाल उन्हें किसी में कोई 'दिलचस्पी' नहीं है।
