बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने आज तक शादी नहीं की हैं। लेकिन अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में स्पॉट हुई थी। सुष्मिता और रोहमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थी। दोनों की बॉन्डिंग को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा था कि दोनों का पैचअप हो गया है। अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी डेटिंग लाइफ से पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस ने रिया चक्रवर्ती को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी लाइफ में कोई मैन नहीं है।
Sushmita Sen and Rohman Shawl (credit Pic: Instagram)
3 साल से सिंगल हैं सुष्मिता सेन
एक्ट्रेस ने कहा, वो सिंगल हैं और इस समय किसी को डेट नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, आज हम यहां बैठे हैं, मेरी जिंदगी में कोई आदमी नहीं है। मैं सिंगल हूं। पिछले 3 साल से मैं सिंगल हूं और फिलहाल किसी को डेट नहीं करना चाहती हूं। मैं रिलेशनशिप से ब्रेक लेकर खुश हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनका रिलेशनशिप एक शख्स के साथ 5 साल तक चला।
होस्ट ने सुष्मिता से हार्टब्रेक पर उनकी राय पूछी। एक्ट्रेस ने कहा कि जिस उम्र में वो हैं उसमें ऐसा कुछ नहीं होता है। मैं पूरी कोशिश करती हूं कि एक रिश्ते में प्यार, देखभाल और एनर्जी हो क्योंकि उसमें हर कोई शामिल होता है। मैं बहुत ही सुरक्षित वातावरण में रहती हूं। अगर मुझे कुछ भी टॉक्सिक लगता है तो मैं उस चीज से बाहर निकल जाती हूं। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बताया था कि उन्होंने रोहमन से ब्रेकअप कर लिया है।
