Sushmita Sen penned Emotional note for Daughter Renee Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में सुष्मिता और उनकी बेटी के बीच में स्पेशल बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में रेनी को गोद लिया था। उसके 10 साल बाद दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरे पहले प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। ये भी पढ़ें- दादा Rishi Kapoor से मिलता है Raha का चेहरा, एक्टर के बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर
Sushmita Sen and Rimi Sen (credit Pic: Instagram)
सुष्मिता ने अपने पोस्ट में बेटी रेनी को पहले नजर का प्यार बताया। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में हमेशा ये गाना बजता रहेगा। तुम्हें लेकर आना और तुम्हारें मुंह से मां शब्द सुनने का बेसब्री से इंतजार था। मैं भगवान से शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे ये गिफ्ट दिया। तुम अनमोल हो। मुझे तुम पर और तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। ये तो अभी शुरुआत है। इन फोटो में सुष्मिता अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में रेनी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी।
सुष्मिता ने बेटी रेनी पर लुटाया प्यार
मां के पोस्ट पर रेनी ने कमेंट करते हुए लिखा, आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो मां। आपका इस जादुई जीवन के लिए बहुत शुक्रिया। सुष्मिता अपनी बेटियों से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटियों के साथ इवेंट में नजर आती हैं। एक्ट्रेस की बेटी रेनी साल 2021 में शॉर्ट फिल्म सुट्टे बाज में नजर आई थीं। वहीं, सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्ट्रेस आखिरी बार आर्या 3 में नजर आई थी। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।
