बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death: बहन श्वेता सिंह ने CBI से की रिक्वेस्ट, बोलीं 'हम जानना चाहते हैं कि आखिर...'

Sushant Singh Rajput Death: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह ने सीबीआई से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो यह जानने के हकदार है कि आखिर उनके भाई का मर्डर हुआ था या वो सच में एक सुसाइड था।

Image

Shweta Singh and Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लगभग 3 साल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने 3 साल पहले मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर सभी फैन्स को सदमे डाल दिया था। अभिनेता की मौत 14 जून 2020 के दिन हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के तीन साल भी सीबीआई किसी हल तक पहुंचने के नाकाम रही है। हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने भाई को खोने और सीबीआई की जांच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इंस्टाग्राम पर वाडक्लिप्स नाम से फेमस लेटेस्ट पॉडकास्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह को बुलाया था। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार अभी भी अभिनेता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। श्वेता ने कहा कि शुरुआत में जब उन्हें सुशांत की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह मर्डर हो सकता है। निराशाजनक बात यह है कि बिल्डिंग में उस समय कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

श्वेता ने आगे बताया कि वहां कैमरे में कोई स्टूल नहीं था, जिससे सुशांत ने खुद को फांसी लगाई। ऐसी कई चीजों पर गौर करने के बाद फैमिली को लगा कि यह मर्डर है। श्वेता ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने सीबीआई को केस दिया और उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो सच्चाई का पता लगाए। परिवार के लोग निराश है कि सीबीआई अभी तक केस को बंद नहीं कर पाई है और चीजें ढूढ़ने में विफल रही है। श्वेता ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो यह जानने के हकदार की आखिर सुशांत के साथ क्या हुआ था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article