Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर जबदरस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म मेकर करण जौहर ने पूजा मुहूर्त का वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ दर्शकों को फिल्म की पूरी स्टार कास्ट से मिलवाया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। करण ने बताया कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के परिवार के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।
वरुण-जाह्नवी ने शुरू की सनी संंस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग
ये फिल्म अगले साल 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। फैंस को उम्मीद थी कि करण की इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में वरुण और आलिया साथ में नजर आएंगे। लेकिन आलिया की जगह इस फिल्म में जाह्नवी कपूर दिखाई देंगी। वरुण और जाह्नवी ने साथ में बवाल में काम किया था। बवाल में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
वहीं, वरुण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर एटली की बेबी जॉन में नजर आएंगे। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु के साथ वेब सीरीज सिटाडेल में दमदार रोल में दिखाई देंगी। जाह्नवी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। इसके अलावा उलझ में आईएएस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस इस साल जूनियर एनटीआर के साथ देवरा से तेलुगु डेब्यू करेंगी।
