Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari First Review: कमाल का स्क्रीनप्ले होने के बाद भी इंटरवल के बाद ढीली पड़ी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2025, 07:52 PM IST

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Taran Adarsh Review: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की लीड रोल वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का पहला रिव्यू सामने आ गया है। तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने फिल्म को लेकर ये बात लिखी है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Taran Adarsh Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज से पहले मूवी को लेकर एक के बाद एक अपडेट आ रहे हैं। अब मीडियो शो के बाद वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के रिव्यू सामने आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच फेमस ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने भी फिल्म का पहला रिव्यू शेयर कर दिया है। तो चलिए जानते हैं तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में क्या लिखा है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari First Review

Image Source: Taran adarsh/ X

तरण आदर्श ने किया 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का रिव्यू

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। इसकी वजह तरण आदर्श का फिल्म को लेकर किया गया रिव्यू है जो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। तरण आदर्श ने फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर लिखा कि 'ये फिल्म एक रंग-बिरंगी, वाइब्रेंट एंटरटेनर है जो ड्रामा, इमोशंस और हंसी से भरी हुई है। फिल्म का असली कमाल इसका स्क्रीनप्ले है, जो क्राउड को खुश करने वाला है। ह्यूमर सही जगह पर है, ज्यादा नहीं चढ़ता और दूसरी हाफ में इमोशनल सीन दिल को छूते हैं। लेकिन फिल्म लेकिन इंटरवल के बाद थोड़ी बिगड़ जाती है। कई जगहों पर कहानी प्रेडिक्टेबल लगती है। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ (Rohit Saraf), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), मनीष पॉल (Maniesh Paul) और अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi)।' इस रिव्यू के साथ तरण आदर्श ने फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को साढ़े तीन स्टार दिए हैं। जो बताता हैं कि फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक बार जरूर देखी जा सकती है।

End of Feed