बॉलीवुड

माथे पर त्रिपुंड लगा काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंची Sunny Leone , इस आईएएस अफसर के साथ लिया आशीर्वाद

Sunny leone Attend Ganga Aarti : बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ने हाल ही में काशी विश्वनाश मंदिर के दर्शन किए और गंगा आरती में भाग किया। इस मौके पर उनके साथ आईएएस अभिषेक सिंह नजर आए, दोनों ने एक साथ काशी विश्वनाथ में पूजा की और आरती अटेंड की।

Image

Sunny Leone attend Ganga Aarti

Sunny leone Attend Ganga Aarti : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी( Sunny Leone) फिल्मों में अपने बोल्ड किरदार के लिए जानी जाती है। इन दिनों सनी बड़े पर्दे से दूर अपने अपकमिंग सॉन्ग के प्रमोशन के लिए वाराणसी गई हुई है। सनी ने हाल ही में वाराणसी में आईएएस अभिषेक सिंह( IAS Abhishek Singh) के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए । इस मौके पर एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आई और पूरे रीति-रिवाज से गंगा आरती की। सनी लियोनी ने अपने फैंस से भी मुलाकात की और अपकमिंग सॉन्ग को प्रमोट भी किया।

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ने हाल ही में काशी विश्वनाश मंदिर के दर्शन किए और गंगा आरती में भाग किया। इस मौके पर उनके साथ आईएएस अभिषेक सिंह नजर आए, दोनों ने एक साथ काशी विश्वनाथ में पूजा की और आरती अटेंड की। दरअसल सनी जल्द ही अभिषेक सिंह के साथ एक ट्रैक सॉन्ग में नजर आने वाली है। अपने इसी गाने को प्रमोट करने दोनों वाराणसी गए थे। जहां पर एक्ट्रेस ने गंगा आरती का लुफ्त उठाया। इस मौके पर सनी ने गुलाबी रंग का सूट पहना था और सिर पर चुन्नी थी, एक्ट्रेस के माथे पर त्रिपुंड था और हाथ में पूजा का सामान। सनी ने पूरे भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया और शंकर भगवान के दर्शन किए।

बता दें कि चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह जल्द ही अपना अप्कमिंग टाइटल ट्रैक लेकर आ रहे हैं। गाने को आवाज अभिषेक ने दी है और सनी इसमें लीड एक्ट्रेस हैं। दोनों अपने गाने को प्रमोट करने वाराणसी गए थे जहां स्टार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article