Sunny Deol's Ghatak Re-Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में को इस दिनों सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। 90 के दशक की मूवीज को प्यार दे चुके दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोगों को भारी डिमांड के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol) की धांसू एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'घातक' को दोबारा रिलीज करने का मन मेकर्स ने बना लिया है। यह फिल्म साल 1996 की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक थी। फैन्स भी सनी देओल के धांसू एक्शन अवतार को देखने के लिए बेताब हैं और 'घातक' (Ghatak Re-Release) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स किस दिन इस मूवी को सिनेमाघरों में पेश करेंगे।
'घातक' की री-रिलीज के लिए बेताब हैं फैन्स
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी 'घातक' को 21 मार्च के दिन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। सोमवार को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से फैन्स के बीच यह खबर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'कल्ट क्लासिक मूवी की वापसी के लिए खुद को तैयार रखें! 'घातक' एक बार फिर रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बड़े पर्दे पर आ रही है। 21 मार्च को बिग स्क्रीन पर एक्शन का मजा लें!'
बीते साल सनी देओल की 'घातक' ने दिवाली पर अपनी 28वीं एनीवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस फिल्म में सनी देओल के पिता का किरदार दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि और डैनी डेन्जोंगपा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आने वाले दिनों में फिल्म 'जाट' में दिखाई देंगे।
