बॉलीवुड

Anil Sharma ने 'Gadar 3' पर शुरू किया काम, तारा सिंह बनकर फिर लौटेंगे Sunny Deol

Anil Sharma Start Work on Sunny Deol's Gadar 3: ताजा मिल रही जानकरी के मुताबिक सनी देओल की बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने 'गदर 3' बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

Image

Anil Sharma and Sunny Deol

Anil Sharma Start Work on Sunny Deol's Gadar 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने लगभग 22 सालों के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन किया था। फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। 'गदर: एक प्रेम कथा' अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अनिल शर्मा ने 'गदर 3' (Gadar 3) के लिए कमर कस ली है। सुनने में आ रहा है कि अनिल शर्मा ने अब अपनी टीम के साथ फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अनिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर 'गदर 3' बनाने के लिए कमर कस ली है। इस समय पूरी टीम 'गदर' के तीसरे पार्ट के आईडिया पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में भी इंडिया-पाकिस्तान के बीच की कहानी को दिखाया जाएगा। यह पहले दोनों फिल्मों की तुलना में बड़ी होगी। मेकर्स दर्शकों के आगे एक कहानी पेश करना चाहते हैं, जो उनकी उम्मीद पर खरी उतरे। बाकी दोनों की सफलता को देखते हुए वो 'गदर 3' के साथ फैन्स को निराश नहीं करना चाहते हैं।

बता दें 'गदर 2' में सनी देओल को एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में देख दर्शक झूम उठे थे। फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिकाओं में थे। 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान की 'पठान' को मात दे दी थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article