पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड में री-एंट्री पर बोले सनी देओल, कहा- भारत में काम करने के लिए.....

Sunny Deol Talk about Fawad Khan: जाट एक्टर सनी देओल ने फवाद खान के दोबारा बॉलीवुड में आने पर अपनी राय रखी है। उन्होंने पाकिस्तानी स्टार्स के बॉलीवुड में काम करने पर जवाब दिया है। हालांकि वह बहस से बचते नजर आए और उन्होंने साफ सीधा बयान देते हुए अपने दिल की बात रखी।

Sunny Deol Talk about Fawad Khan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'जाट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज वीरवार को जाट की ग्रैंड रिलीज होने वाली है। सनी देओल( Sunny Deol) हाल ही में मीडिया से बात करते नजर आए। उन्होंने पाकिस्तानी स्टार्स के बॉलीवुड में काम करने पर चर्चा की। जब सनी देओल से पूछा गया कि फवाद खान वापिस बॉलीवुड में आ रहे हैं तब उन्होंने कुछ इस तरह से जवाब दिया। उन्होंने अपनी फिल्मों में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने वाली इमेज पर भी अपनी बात रखी। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Sunny Deol Talk about Fawad Khan

सनी देओल( Sunny Deol) ने कहा कि मुझे फवाद खान( Fawad Khan) की बॉलीवुड में एंट्री से कोई एतराज नहीं है। हम सब अभिनेता हैं जो काम करते रहना चाहते हैं। फवाद खान और बाकि पाकिस्तानी अभिनेताओं की दोबारा से बॉलीवुड एंट्री पर जाट एक्टर ने कहा कि " मैं राजनीति की तरफ नहीं जाना चाहता क्योंकि यहीं से चीजें गड़बड़ होने लगती हैं। हम अभिनेता हैं हम दुनिया भर में हर किसी के लिए काम करते हैं। भले ही कोई देख रहा हो या नहीं, हम सभी के लिए हैं। तो, ऐसी कोई बात नहीं है। दुनिया जितनी ज़्यादा हो गई है, हमें वैश्विक बने रहना चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा देशों को काम करने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।"

End of Feed