बॉलीवुड

जाट की स्क्रीनिंग पर सनी देओल ने दिखाया स्वैग, 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया धांसू डांस

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 06:59 AM IST

Dharmendra And Sunny Deol on Jaat Screening: फिल्म 'जाट' की रिलीज से पहले रखी गई स्क्रीनिंग गई थी। इस स्क्रीनिंग में सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र ने सारी लाइमलाइट लूट ली। जहां एक तरफ धर्मेंद्र के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वहीं सनी देओल के स्वैग को देखने के बाद लोग देखते रह गए।

Image

Jaat Screening

Dharmendra And Sunny Deol on Jaat Screening: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म ‘जाट (Jaat)’ आज 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले इसकी एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनके बेटे सनी देओल ने अपनी तरफ खींच लिया। सनी देओल और धर्मेंद्र के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में धर्मेंद्र और सनी देओल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल और धर्मेंद्र के वायरल हो रहे वीडियो में क्या खास बात है।

धर्मेंद्र के डांस ने लूटा दिल

सनी देओल की न्यू रिलीज फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग पर एक्टर के पिता धर्मेंद्र ने रंग जमा दिया। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र (Dharmendra) का जोश देखते ही बनता था। स्क्रीनिंग में वो फिल्म के गानों पर जमकर थिरके, पंजाबी स्टाइल में भांगड़ा किया और स्टेज पर सबको अपना दीवाना बना दिया। वहां मौजूद लोग उनकी मस्ती और एनर्जी देखकर खुश हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैंस कह रहे हैं, “धरम पाजी का जाट वाला जोश आज भी बरकरार है!” वहीं, सनी देओल (Sunny Deol) भी इस स्क्रीनिंग में अपने खास अंदाज में छाए रहे। स्टाइलिश लुक में वो रेड कार्पेट पर उतरे तो फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। उनका सिग्नेचर स्वैग और दमदार लुक देखकर हर कोई उनका कायल हो गया।

पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म 'जाट' एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सनी देओल की इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की प्रिडिक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'जाट' डबल डिजिट में ओपनिंग ले सकती है। सनी देओल की फिल्म 'जाट' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article