जाट की स्क्रीनिंग पर सनी देओल ने दिखाया स्वैग, 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया धांसू डांस

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 06:59 AM IST

Dharmendra And Sunny Deol on Jaat Screening: फिल्म 'जाट' की रिलीज से पहले रखी गई स्क्रीनिंग गई थी। इस स्क्रीनिंग में सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र ने सारी लाइमलाइट लूट ली। जहां एक तरफ धर्मेंद्र के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वहीं सनी देओल के स्वैग को देखने के बाद लोग देखते रह गए।

Dharmendra And Sunny Deol on Jaat Screening: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म ‘जाट (Jaat)’ आज 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले इसकी एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनके बेटे सनी देओल ने अपनी तरफ खींच लिया। सनी देओल और धर्मेंद्र के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में धर्मेंद्र और सनी देओल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल और धर्मेंद्र के वायरल हो रहे वीडियो में क्या खास बात है।

Jaat Screening

धर्मेंद्र के डांस ने लूटा दिल

सनी देओल की न्यू रिलीज फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग पर एक्टर के पिता धर्मेंद्र ने रंग जमा दिया। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र (Dharmendra) का जोश देखते ही बनता था। स्क्रीनिंग में वो फिल्म के गानों पर जमकर थिरके, पंजाबी स्टाइल में भांगड़ा किया और स्टेज पर सबको अपना दीवाना बना दिया। वहां मौजूद लोग उनकी मस्ती और एनर्जी देखकर खुश हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैंस कह रहे हैं, “धरम पाजी का जाट वाला जोश आज भी बरकरार है!” वहीं, सनी देओल (Sunny Deol) भी इस स्क्रीनिंग में अपने खास अंदाज में छाए रहे। स्टाइलिश लुक में वो रेड कार्पेट पर उतरे तो फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। उनका सिग्नेचर स्वैग और दमदार लुक देखकर हर कोई उनका कायल हो गया।

End of Feed