बॉलीवुड

आमिर खान की वजह से पूरा हो पाया Lahore 1947 की रिलीज का सपना, सनी देओल ने कहा- 'वो पहले थे जिन्होंने...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 07:36 AM IST

Aamir Khan Approach Sunny Deol For Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अभी हाल में इस शो के दौरान बताया कि आमिर खान की वजह से ही लाहौर 1947 को बड़े पर्दे पर लाने का सपना पूरा हुआ है। क्योकिं वो पहले थे जिन्होंने इसके लिए उन्हें अप्रोच किया था।

Image

Sunny Deol on Lahore 1947 Approach

Sunny Deol on Lahore 1947 Entry: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जाट' (Jaat) और 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इन दोनों फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सनी देओल ने फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज में हो रही देरी का कारण बताया था, अब इसके बाद एक्टर ने फिल्म में अपने रोल से जुड़ी बात बताई है। सनी देओल ने अभी हाल ही में एक शो में बताया है 'लाहौर 1947' के लिए उन्हें किसने अप्रोच किया था।

लाहौर 1947 के लिए इस स्टार ने किया था अप्रोच

सनी देओल ने हाल ही में न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में फिल्म 'लाहौर 1947' के पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि वो मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी' को फिल्म में बदलने की कोशिश लंबे समय से कर रहे थे, मगर आर्थिक मुश्किलों के चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन 'गदर 2' के हिट होने के बाद इस प्रोजेक्ट को सच करने का मौका मिला और इसी दौरान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने उनसे एक फिल्म बनाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'सनी, मैं ये फिल्म बनाना चाहता हूं। मैंने इसे बेहतरीन मौका माना और तुरंत हां कर दी।' आपको बता दें कि सनी देओल की इस फिल्म के आमिर खान प्रोड्यूसर हैं और इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) डायरेक्ट कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी लाहौर 1947

सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की लीड रोल वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म 'लाहौर 1947' अगस्त 2025 में रिलीज होने की तैयारी में है। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय को दिखाया गया है। फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article