Exclusive!! करण देओल के साथ अपनी बेटी सारा को कास्ट नहीं करना चाहती थी अमृता सिंह, Sunny Deol ने किया खुलासा

Sara Ali Khan Rejected Karan Deol Movie PPDKP : सनी देओल ने zoom टीवी डिजिटल ( Zoom TV Digital) के साथ खास बातचीत की और अपने बड़े बेटे करण देओल ( Karan Deol ) की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से जुड़ा एक किस्सा बताया। सनी ने खुलासा किया की अमृता सिंह ने उनकी बेटी सारा को करण के साथ कास्ट करने के लिए मना कर दिया था

Sara Ali Khan Rejected Karan Deol Movie PPDKP : सुपरस्टार सनी देओल ( Sunny Deol) के छोटे बेटे राजवीर देओल ( Rajveer Deol) बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। राजवीर फिल्म 'दोनों' से फिल्मी इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले हैं । हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में राजवीर के साथ पूनम ढिल्लों ( Poonam Dhillon) की बेटी पलोमा ढिल्लों ( Paloma Dhillon) नजर आएगी। इसी चर्चा के बीच सनी देओल ने zoom टीवी डिजिटल ( Zoom TV Digital) के साथ खास बातचीत की और फिल्म से जुड़ी अपडेट दी साथ ही सनी ने अपने बड़े बेटे करण देओल ( Karan Deol ) की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से जुड़ा एक किस्सा भी बताया। सनी देओल ने बताया कि वह अपने बेटे की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' में अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान ( Sara Ali Khan) को कास्ट करना चाहते थे लेकिन अमृता ने इसके लिए मना कर दिया और ऑफर को ठुकरा दिया। बजाय इसके अदाकारा पूनम ढिल्लों ने बिना ज्यादा सोचे अपनी बेटी पलोमा ढ़िल्लो को राजवीर संग काम करने के लिए हां कर दी थी।

Amrita Rao Rejected Casting Sara Ali Khan with Karan Deol

एक्टर आगे बताते हैं कि मैं सारा अली खान और करण की जोड़ी को इस फिल्म में देखना चाहता था शायद अमृता सिंह को यह ऑफर पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। बता दें कि 2019 में आई फिल्म पल पल दिल के पास में करण देओल के साथ एक्ट्रेस सहर बम्बा नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई।अब फैंस को सनी के छोटे बेटे राजवीर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

End of Feed