बॉलीवुड

Oppenheimer ने चौथे दिन की बंपर कमाई से चटाई बार्बी को धूल, यहां जानिए क्या रहा कलेक्शन

Oppenheimer Box office 4 day Collection: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म ओपेनहाइमर ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तबाही मचा दी है। फिल्म मानो इंडिया में बंपर कमाई कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए सिलियन मर्फी स्टारर फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई कर ली है।

Image

Oppenheimer Box office 4 day Collection: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म ओपेनहाइमर ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तबाही मचा दी है। फिल्म मानो इंडिया में बंपर कमाई कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए सिलियन मर्फी स्टारर फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई कर ली है।

Oppenheimer Box office 4 day Collection: हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म ओपेनहाइमर ने दुनिया भर में अपना बज क्रिएट किया हुआ है। इसी के साथ आज फिल्म इंडिया में सिनेमाघरों में रिलीज भी हो गई है। फिल्म की शानदार कहानी की बातें हर कोई कर रहा है। इसी के साथ सभी फिल्म को काफी अच्छा बता रहे हैं। ओपेनहाइमर कमाई के मामले में कई फिल्मो के मानों छक्के छुड़ा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है।

क्रिस्टोफर नोलन (christopher nolan) निर्देशित फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मानो बॉक्स ऑफिस को हिला दिया हो। फिल्म की चौथे दिन की कमाई के बारे में बताए तो फिल्म ने इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में 75 करोड़ की कमाई कर ली है। ओपेनहाइमर की वर्ल्ड वाइड कमाई लगभग 1000 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।फिल्म में सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) ने 'परमाणु बम के जनक' जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाई है। एक्टर के किरदार और एक्टिंग की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। इसी के साथ फिल्म के एक सीन पर भारत में हंगामा हो रहा है, जिसमें ओपेनहाइमर संभोग करते वक्त गीता पढ़ रहे हैं। इस सीन से भारतीय दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जानकरी के लिए बता दें तो पहले दिन कमाई काफी अच्छी हुई थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन 1.75 करोड़ की कमाई की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article