Ghatak 2: फिर साथ आएंगे Sunny Deol-Rajkumar Santoshi, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

Ghatak 2: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘घातक 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ghatak 2: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसी वजह से ‘बंटवारा 1947’ की कमाई मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। इस बीच सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एक-दूजे के हुए Arjun Rampal-Gabriella Demetriade, फैंस हुए गदगद)

ghatak 2

घातक 2 को लेकर आया अपडेट (pic credit-ghatak movie/instagram)

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने हाल ही में कई सालों बाद फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में साथ काम किया। इससे पहले दोनों साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ में साथ नजर आए थे। हालांकि, ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बावजूद अब खबर है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स अब ‘घातक’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल के बीच तक शुरू हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह सनी देओल की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

End of Feed