OMG... सनी देओल को पसंद नहीं आई Bobby Deol की Animal, बोले 'फिल्म की कुछ चीजें मुझे ठीक नहीं...'

Sunny Deol on Bobby's Animal: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) की सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) के बारे में बात की और कहा कि उन्हें एनिमल की सारी चीजें पसंद नहीं आई हैं। सनी के अनुसार बॉबी ने फिल्म में अच्छा काम किया है लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो एनिमल की सारी चीजों से सहमत हों।

Sunny Deol on Bobby's Animal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) की एनिमल (Animal) देख ली है। सनी देओल ने मीडिया से इस फिल्म के बारे में बात की और कहा कि उन्हें एनिमल में बॉबी देओल का काम काफी पसंद आया है। सनी देओल के अनुसार फिल्म एनिमल में बॉबी का काम देखने वाला है लेकिन वो फिर भी इस फिल्म के कंटेंट से पूरी तरह से सहमत नहीं हैं। सनी पाजी ने कहा है कि वो निजी तौर पर कंटेंट से असहमत हैं, जो कि उनका हक है।

Sunny Deol on Animal

Sunny Deol on Animal

सनी देओल के अनुसार, 'मुझे बॉबी का काम काफी पसंद आया है। बॉबी हमेशा से ही अच्छा काम करता रहा है लेकिन अब वो लॉर्ड बॉबी बन चुका है। जहां तक बात रही फिल्म की तो मुझे ये अच्छी लगी है लेकिन मैं इसके कंटेंट से पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। हालांकि ये मेरी निजी राय है और मुझे हक है कि मैं अपनी निजी राय शेयर कर सकता हूं। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छी एक्टिंग की है।'

End of Feed