बॉलीवुड

Gadar 2: Sunny Deol की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, सेट से सामने आया आखिरी शॉट का वीडियो

Gadar 2 shooting complete: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म गदर 2 के सेट से आखिरी शॉट का वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है, जिसमें डायरेक्टर अनिल शर्मा एक्शन सीन की शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Gadar 2: Sunny Deol की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, सेट से सामने आया आखिरी शॉट का वीडियो

Gadar 2 shooting complete: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक बार फिर से तारा सिंह बनकर पाकिस्तान में गदर मचाते दिखाई देंगे। फिल्म गदर 2 को अनिल शर्मा बना रहे हैं, जो बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक रहे हैं। अनिल शर्मा ने जब सालों पहले सनी देओल के साथ गदर बनाई थी, तो वाकई बॉक्स ऑफिस पर गदर मच गया था। बताया जाता है कि लोग सुबह-सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से सनी पाजी की गदर 2 देखने के लिए जाते थे। डायरेक्टर अनिल शर्मा को उम्मीद है कि उनकी गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर वैसे ही तहलका मचाएगी।

फिल्म गदर 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के सेट से गदर 2 के आखिरी शॉट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डायरेक्टर अनिल शर्मा एक्शन सीन की शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग रस्सी से किसी चीज को ढील देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अनिल शर्मा गदर 2 का कोई जरूरी सीन शूट कर रहे हैं।

फिल्म गदर 2 में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी दिखाई देंगे। उत्कर्ष शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू फेल हो गया था, जिसके बाद अनिल शर्मा ने उन्हें गदर 2 से दोबारा लॉन्च करने का फैसला लिया है। अनिल को उम्मीद है कि गदर 2 से उत्कर्ष का करियर पटरी पर लौट आएगा और उन्हें लोग काम देने लगेंगे। वैसे आप सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article