Sunny Deol on Jaat Release: सनी देओल( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की अपकमिंग फिल्म 'जाट' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कल रामनवमी के मौके पर फिल्म का गाना 'ओ राम श्री राम' रिलीज हुआ। गाने को जिस तरीके से पेश किया गया, इसका म्यूजिक, सनी देओल का स्टाइल हर चीज फैंस को पसंद आई। गाने को लॉन्च करने के लिए जाट की टीम वाराणसी पहुंची थी। जहां पर स्टार्स ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान सनी देओल ने इस चर्चा का जवाब दिया कि जाट फिल्म धार्मिक या जातिवाद तो नहीं।
सनी देओल( Sunny Deol) ने एएनआई से बात करते हुए जवाब दिया कि क्या जाट फिल्म धार्मिक है या जातिवाद पर बनी है। अभिनेता ने कहा कि यह कोई धार्मिक फिल्म नहीं है, हम एक देश के लोग हैं इसमें कोई जातिवाद नहीं है। आप फिल्म देखेंगे तब आपको पता चल जाएगा और ट्रेलर में फिल्म की कहानी का भी पता चल ही गया होगा। हम एक ही देश के लोग हैं और हम सभी से प्यार करते हैं और सभी का सम्मान करते हैं। सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) भी नजर आए उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जाट एक एजेंट है, एक कम्युनिटी है या अकेला एक इंसान है यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। उन्होंने वाराणसी घाट पर राम-राम का नारा भी लगाया। बाद में रणदीप ने कहा कि हरियाणा में जाट तो राम-राम कहता ही है।
बताते चले कि जाट( Jaat) फिल्म को गोपीचन्द मेलिनेनी( Gopichand Malenini) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जाट के दो सिंगल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का प्रमोशन भी अब जोर-शोर से किया जा रहा है।
