Gadar once offered to Soni Razdan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की गदर 2 में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म गदर 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल बिग बॉस 16 के मंच पर आए थे, जहां इन दोनों ने गदर 2 को प्रमोट किया था। गदर सनी देओल के करियर की सबसे सफल फिल्म थी, जिसे देखने के लिए दर्शक इतने पागल थे कि गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर थिएटर जाते थे। ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल फिल्म थी, जिसके रिकॉर्ड टिकिट बिके थे।
Alia Bhatt की मम्मी को ऑफर हुई थी Gadar, इस कारण मारी थी Sunny Deol की मूवी को लात
फिल्म गदर का ऑफर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के पास भी गया था। सोनी राजदान ने फिल्म गदर को डेट्स इश्यू की वजह से ठुकरा दिया था। सोनी राजदान ने हाल में मीडिया से इस बारे में बात की है। सोनी राजदान के अनुसार, 'गदर का ऑफर मेरे पास आया था लेकिन मैं उस वक्त काफी बिजी थी। मैं उस वक्त स्टार प्लस का शो और फिर एक दिन प्रोड्यूस कर रही थी। मैं गदर की शूटिंग के लिए लखनऊ नहीं जा सकती थी, जिस कारण मैंने वो फिल्म छोड़ दी। जब मैंने इतनी बड़ी फिल्म छोड़ी तो मुझे पता था कि मैंने गलती की है।'
फिल्म गदर 2 की बात करें तो इसे अनिल शर्मा बना रहे हैं। अनिल शर्मा गदर 2 से अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को दोबारा लॉन्च करना चाहते हैं। उत्कर्ष की फिल्म जीनियस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जीनियस फ्लॉप हो जाने के बाद से ही उत्कर्ष शर्मा को काम नहीं मिल रहा है। अनिल शर्मा को उम्मीद है कि गदर 2 उत्कर्ष को पहचान दिलाएगी।
