बॉलीवुड

आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज कराया रेप केस, बोलीं- ये मेरे बच्चों को छीनना चाहता है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2023, 06:42 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर की पत्नी ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया रोते हुए नजर आ रही हैं। आलिया ने बताया कि वो क्यों नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बच्चों की कस्टडी नहीं देना चाहती हैं। आलिया का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

nawazuddin siddiqui and aaliya (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी वाइफ आलिया ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक्टर की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नवाजुद्दीन की पत्नी रोते हुए नजर आ रही हैं। एक्टर की वाइफ ने बताया कि नवाजुद्दीन उनके बच्चों की कस्टडी चाहते हैं। आलिया ने कहा कि जिस इंसान ने आज तक अपने बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई है। वो कोर्ट में बच्चों की कस्टडी की मांग कर रहा है।

जिस आदमी ने आज तक बच्चों का अनुभव नहीं किया। जिसने कभी बच्चों की खुशी का अनुभव नहीं किया। वो मेरे बच्चों को छीनना चाहता है। जिसे डायपर का इस्तेमाल तक करना नहीं आता है। उसे पता नहीं चला कि हमारे बच्चे कब बड़े हो गए। आज वो मेरे बच्चों को छीनना चाहता है। वो सभी को दिखाना चाहता है कि कितना अच्छा पिता है। वो एक कायर और बुजदिल पिता है। वो अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

आलिया ने नवाजुद्दीन को बताया कायर पिता

पैसों के दम पर आप कितने लोगों को खरीद लेंगे। वो एक मां को उसके बच्चों से दूर करना चाहता है। उसने मुझे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। लेकिन मैंने तो उसे अपना पति माना है। शोहरत उसके सिर पर चिढ़कर बोल रही हैं। लेकिन मुझे कानून और अदालत पर पूरा भरोसा है कि नतीजा मेरे पक्ष में आएगा।

आलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर ! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article