बॉलीवुड

Alia Bhatt की मम्मी को ऑफर हुई थी Gadar, इस कारण मारी थी Sunny Deol की मूवी को लात

Gadar once offered to Soni Razdan: आलिया भट्ट की मां ने गदर के बारे में बात करते हुए कहा है कि यह मूवी उन्हें ऑफर हुई थी लेकिन काम में व्यस्तता के चलते उन्होंने गदर का ऑफर स्वीकार नहीं किया। गदर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

Image

Alia Bhatt की मम्मी को ऑफर हुई थी Gadar, इस कारण मारी थी Sunny Deol की मूवी को लात

Gadar once offered to Soni Razdan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की गदर 2 में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म गदर 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल बिग बॉस 16 के मंच पर आए थे, जहां इन दोनों ने गदर 2 को प्रमोट किया था। गदर सनी देओल के करियर की सबसे सफल फिल्म थी, जिसे देखने के लिए दर्शक इतने पागल थे कि गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर थिएटर जाते थे। ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल फिल्म थी, जिसके रिकॉर्ड टिकिट बिके थे।

फिल्म गदर का ऑफर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के पास भी गया था। सोनी राजदान ने फिल्म गदर को डेट्स इश्यू की वजह से ठुकरा दिया था। सोनी राजदान ने हाल में मीडिया से इस बारे में बात की है। सोनी राजदान के अनुसार, 'गदर का ऑफर मेरे पास आया था लेकिन मैं उस वक्त काफी बिजी थी। मैं उस वक्त स्टार प्लस का शो और फिर एक दिन प्रोड्यूस कर रही थी। मैं गदर की शूटिंग के लिए लखनऊ नहीं जा सकती थी, जिस कारण मैंने वो फिल्म छोड़ दी। जब मैंने इतनी बड़ी फिल्म छोड़ी तो मुझे पता था कि मैंने गलती की है।'

फिल्म गदर 2 की बात करें तो इसे अनिल शर्मा बना रहे हैं। अनिल शर्मा गदर 2 से अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को दोबारा लॉन्च करना चाहते हैं। उत्कर्ष की फिल्म जीनियस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जीनियस फ्लॉप हो जाने के बाद से ही उत्कर्ष शर्मा को काम नहीं मिल रहा है। अनिल शर्मा को उम्मीद है कि गदर 2 उत्कर्ष को पहचान दिलाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article