रामायण की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेटे संग ट्रिप पर निकले सनी देओल, लद्दाख की वादियों में बाप-बेटे ने बनाई रील

Sunny Deol Trip with Rajveer Deol: अभिनेता सनी देओल के पास इन दिनों काम की कोई कमी नहीं है। वह बैक टू बैक शूटिंग के लिए टाइम निकाल रहे हैं। इतने बीजी लाइफस्टाइल के बाद भी सनी देओल अपने परिवार के साथ रहने का मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों वह लद्दाख गए हुए हैं अपने बेटे के साथ।

Sunny Deol Trip with Rajveer Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके पास बैक टू बैक फिल्में है जिसकी रिलीज का सबको इंतजार है। सबसे पहले फैंस के बीच जिसका ख्याल है वो नितेश तिवारी की रामायण ( Ramayan Part 1) है जिसमें सनी देओल हनुमान का किरदार करने वाले हैं। लेकिन लग रहा है कि सनी देओल ने काम से ब्रेक लिया है और फैमिली टाइम बीता रहे हैं। दरअसल सनी देओल ने अपने बेटे राजवीर देओल के साथ एक वीडियो शेयर की है जो उनके लेटेस्ट ट्रिप की है। जिसमें बाप बेटा हिमालय की वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं।

Sunny Deol Trip with Rajveer Deol

Image Source: Sunny Deol Instagram

सनी देओल( Sunny Deol) ने फैंस के साथ वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेटे राजवीर ( Rajveer Deol) के साथ लद्दाख की वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में बाप-बेटे की प्यारी बान्डिंग दिखाई दे रही है। और दोनों की फिटनेस को देखकर लग रहा है कि वह बाप-बेटे नहीं भाई-भाई हैं। सनी देओल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- "एक बाप-बेटे का हिमालय की वादियों में ट्रिप" फैंस भी इस रील पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आप दोनों धर्मेन्द्र पाजी की परछाई लग रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आप एक बहुत अच्छे पिता हैं जो बच्चों के साथ ट्रिप पर खुलकर एन्जॉय करते हैं।

End of Feed