Sunny Deol Trip with Rajveer Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके पास बैक टू बैक फिल्में है जिसकी रिलीज का सबको इंतजार है। सबसे पहले फैंस के बीच जिसका ख्याल है वो नितेश तिवारी की रामायण ( Ramayan Part 1) है जिसमें सनी देओल हनुमान का किरदार करने वाले हैं। लेकिन लग रहा है कि सनी देओल ने काम से ब्रेक लिया है और फैमिली टाइम बीता रहे हैं। दरअसल सनी देओल ने अपने बेटे राजवीर देओल के साथ एक वीडियो शेयर की है जो उनके लेटेस्ट ट्रिप की है। जिसमें बाप बेटा हिमालय की वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं।
सनी देओल( Sunny Deol) ने फैंस के साथ वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेटे राजवीर ( Rajveer Deol) के साथ लद्दाख की वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में बाप-बेटे की प्यारी बान्डिंग दिखाई दे रही है। और दोनों की फिटनेस को देखकर लग रहा है कि वह बाप-बेटे नहीं भाई-भाई हैं। सनी देओल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- "एक बाप-बेटे का हिमालय की वादियों में ट्रिप" फैंस भी इस रील पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आप दोनों धर्मेन्द्र पाजी की परछाई लग रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आप एक बहुत अच्छे पिता हैं जो बच्चों के साथ ट्रिप पर खुलकर एन्जॉय करते हैं।
बात करें सनी देओल के बेटों की तो सनी देओल के दो बेटे हैं करण देओल( Karan Deol) और राजवीर देओल( Rajveer Deol) । दोनों बच्चों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है जो कुछ खास नहीं रहा। राजवीर देओल ने फिल्म दोनों से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था जो फ्लॉप साबित हुआ वहीं करण देओल ने पल-पल दिल के पास से इंडस्ट्री में कदम रखा था यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। अब फैंस को इंतजार है तो सनी देओल की रामायण पार्ट 1, बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 का।
