Sunny Deol ने बर्फीले पहाड़ों में लिया जलेबी का स्वाद, पापा धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर संग यूं बिताया क्वालिटी टाइम

Sunny Deol Enjoy Vacation: गदर 2 एक्टर सनी देओल इन दिनों शहर की भीड़ भाड़ से दूर बर्फीले पहाड़ों पर सुकून भरी जिंदगी बिता रहे हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र के साथ भी दिख रहे हैं।

Sunny Deol Enjoy Vacation: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय एक्टर अपनी जिंदगी की खुलकर जी रहे हैं। इस वीडियो में सनी पाजी फुल ऑन वैकेशन मोड में नजर आ रहे हैं। शहर की भीड़ से दूर गदर 2 एक्टर बर्फीले पहड़ों में समय बिता रहे हैं। इस वीडियो में हमें सनी देओल के कई छोटे-छोटे क्लिप नजर आ रहे हैं, जिन्हें देख साफ पता चल रहा है कि वह अपनी लाइफ को भरपूर जी रहे हैं। यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding: न कोई ढोल नगाड़े न शोर-शराबा, मंदिर में 7 फेरे लेकर सिद्धार्थ की हो गईं अदिति, देखें तस्वीरें

Sunny Deol Enjoy Vacation Watch VIDEO

Sunny Deol Enjoy Vacation Watch VIDEO

बर्फीले पहाड़ों पर सनी देओल ने खाई जलेबी

इस वीडियो में हम सनी देओल को बर्फीले पहाड़ की चोटी पर बैठे जलेबी खाते हुए भी देख सकते हैं। यह कई लोगों के लिए अजीब है, वहीं कई लोग सनी देओल के इस देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। इसी वीडियो की एक क्लिप में सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ फेंककर एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र के साथ सनी देओल की एक सेल्फी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed