बॉलीवुड

भांजे इमरान की कमबैक फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करेंगे Aamir Khan, जानें इसके पीछे की वजह

आमिर खान के भांजे इमरान इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान वेब फिल्म से वापसी करने वाले हैं। एक्टर की फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन अब करीबी सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आमिर का इस फिल्म से कोई लेना देना नहीं है।

Image

Aamir and Imran Khan (credit pic: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान (Imran) लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्टर ने कुछ समय पहले अपने कमबैक के बारे में जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इमरान की फिल्म को उनके मामा आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे। एक्टर वेब फिल्म से वापसी करेंगे। अब इन खबरों पर एक्टर के करीबी सूत्र ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सूत्र ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आमिर खान का कोई लेना देना नहीं है। वो इमरान के प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि दानिश ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखा है। ये भी पढ़ें- दुखों से घिरी हुई थी अदिति राव हैदरी की पहली शादी, 5 साल में ही हुआ था तलाक... सिद्धार्थ ने थामा हाथ तो बनी बिगड़ी हुई बात

सूत्र ने कहा, इमरान और उनके कुछ दोस्त इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले हैं। अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से बात हो रही है। अभी चीजें पीचिंग के लेवल पर है। कुछ भी फाइनल नहीं है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान और उनके को प्रोड्यूसर के बीच अभी कुछ भी साइन नहीं हुआ। प्रोजेक्ट पर बात चीत हो रही है। जब तक चीजे फाइनल नहीं होगी। तब तक फिल्म फ्लोर पर नहीं जाएगी।

2008 में एक्टर ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू

इमरान ने बॉलीवुड में साल 2008 में जाने तू जाने ना से डेब्यू किया था। इमरान के साथ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। एक्टर की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से एक्टर ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फैंस एक्टर के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article