Sunny Deol Enjoy Vacation: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय एक्टर अपनी जिंदगी की खुलकर जी रहे हैं। इस वीडियो में सनी पाजी फुल ऑन वैकेशन मोड में नजर आ रहे हैं। शहर की भीड़ से दूर गदर 2 एक्टर बर्फीले पहड़ों में समय बिता रहे हैं। इस वीडियो में हमें सनी देओल के कई छोटे-छोटे क्लिप नजर आ रहे हैं, जिन्हें देख साफ पता चल रहा है कि वह अपनी लाइफ को भरपूर जी रहे हैं। यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding: न कोई ढोल नगाड़े न शोर-शराबा, मंदिर में 7 फेरे लेकर सिद्धार्थ की हो गईं अदिति, देखें तस्वीरें
बर्फीले पहाड़ों पर सनी देओल ने खाई जलेबी
इस वीडियो में हम सनी देओल को बर्फीले पहाड़ की चोटी पर बैठे जलेबी खाते हुए भी देख सकते हैं। यह कई लोगों के लिए अजीब है, वहीं कई लोग सनी देओल के इस देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। इसी वीडियो की एक क्लिप में सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ फेंककर एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र के साथ सनी देओल की एक सेल्फी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
परिवार के साथ समय बिता रहे हैं सनी देओल
गदर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल का करियर एक बार फिर ट्रैक पर आ गया है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बीच अब काम से दूर वह अपने परिवार संग भी जिंदगी का हर पल जीना चाहते हैं। सनी की इस वीडियो पर उनके भाई बॉबी देओल ने भी कमेंट कर प्यारा जताया है। फैंस को सनी पाजी का ये मस्तमौला अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
