Sunny Deol ने 68वें जन्मदिन के जश्न में चूर होकर जमकर की आतिशबाजी, एक्साइटमेंट में खुद के लिए गाया गाना

Sunny Deol Celebrates Birthday, Sings Song In Excitement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आज उनका 68वां जन्मदिन है, जिसे सनी देओल ने धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने खुद के लिए गाने तो गाए ही, साथ ही जमकर पटाखे भी फोड़े।

Sunny Deol Celebrates Birthday, Sings Song In Excitement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सनी देओल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल की एक्साइटमेंट भी 68वें जन्मदिन पर सातवें आसमान पर नजर आई। उन्होंने न केवल बर्थडे के जश्न में जमकर पटाखे फोड़े, बल्कि खुद के लिए गाना भी गाया। सनी देओल (Sunny Deol) का बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी सनी देओल को बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे हैं।

sunny deol birthday

फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम

सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो साझा किया, जिसमें नजर आया कि बैकग्राउंड में 'आज जश्न मनाई जान के...' चल रहा था। वहीं सनी देओल के साथ मौजूद लोग पटाखे जला रहे थे। सनी देओल के साथ वीडियो में मौजूद लोगों ने उन्हें 'हैप्पी बर्थडे...' कहा, वहीं बाद में खुद सनी पाजी भी इस चीज में शामिल हो गए और बोले, "हैप्पी बर्थडे टू मी।" वीडियो में सनी देओल की खुशी का अलग ही स्तर नजर आया। उन्होंने कहा, "जन्मदिन की मुझे ढेर सारी बधाइयां।" सनी देओल का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

End of Feed