बॉलीवुड

सनी देओल की Lahore 1947 पर 100 करोड़ का अंधा दांव खेलने की जावेद अख्तर ने बताई वजह, बोले 'म्यूजिक वो कड़ी...'

Javed Akhtar predicts Lahore 1947 Success: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हाल ही में एक इवेंट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर जुबान खोली। इसी के साथ-साथ उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर में बन रही लाहौर 1947 की सफलता की भी भविष्यवाणी की और बताया कि ये मूवी क्यों दर्शकों को पसंद आएगी।

Image

Lahore 1947 Sunny Deol Javed Akhtar

Javed Akhtar predicts Lahore 1947 Success: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे। इस इवेंट पर जावेद अख्तर ने भारतीय सिनेमा की फिल्मों और उनके प्रदर्शन पर खुलकर बात की। जावेद अख्तर ने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स बनाम मल्टीप्लेक्स डिबेट पर भी चर्चा की और कहा कि दर्शक खुद सस्ते सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए नहीं जाते हैं, ऐसे में मल्टीप्लेक्स के रेट तो ज्यादा होंगे ही। इस चर्चा के दौरान जावेद अख्तर ने आमिर खान के बैनर में बन रही लाहौर 1947 के बारे में भी बात की और इशारों-इशारों में कहा कि सनी देओल स्टारर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

जावेद अख्तर ने लाहौर 1947 का नाम लिए बिना इशारा दिया कि ये फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह खूब चलेगी क्योंकि ये एक अच्छी फिल्म है। आमिर खान और उनके बैनर ने इसे बनाते समय हर फैक्टर पर निगाह रखी है। जावेद अख्तर ने इवेंट पर ये इशारा भी दिया कि लाहौर 1947 के गाने दर्शकों को खूब पसंद आएंगे और लाहौर 1947 का म्यूजिक इसकी सफलता का सीक्रेट मसाला भी साबित होगा। जावेद अख्तर ने चर्चा के दौरान अच्छे म्यूजिक की महत्वता को समझाते हुए ये बात कही है।

दबंग 2 के साथ सनी देओल (Sunny Deol) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। इसी फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर खान ने सनी देओल को लाहौर 1947 (Lahore 1947) ऑफर की थी। सनी देओल को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने इसे तुरंत साइन कर लिया। सनी देओल की लाहौर 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जिनको सनी पाजी ने ही इंडस्ट्री में चांस दिया था। हालांकि किसी बात पर अनबन के बाद इन दोनों ने सालों तक साथ में काम नहीं किया। आमिर खान की वजह से ये दोनों फिर से साथ आए हैं और फैंस को उम्मीद है कि ये जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरने में कामयाब रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article