संजय कपूर की वसीयत मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों को मिला बुआ मंदिरा कपूर का साथ

Sunjay Kapur's Will Dispute: संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे कोर्ट में पहुँच गए हैं और बात अब बहुत आगे बढ़ गई है। अब करिश्मा कपूर के बच्चों को संजय कपूर की बहन का साथ मिला है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Sunjay Kapur's Will Dispute: करिश्मा कपूर के बच्चें इन दिनों अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी मामले में चर्चा में बने हुए हैं। समायरा और कियान कपूर ने हाल ही में कोर्ट में दावा किया है कि उनकी सौतेली माँ यानि प्रिया सचदेव( Priya Sachdev) ने पिता की वसीयत का सच छिपाया है। पिछले दो दिनों से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। और इसमें रोज कोई न कोई नया खुलासा भी हो रहा है। एक तरफ जहां करिश्मा कपूर के बच्चे अपने हक लिए खड़े हैं, वहीं उन्हें साथ मिला है अपनी बुआ मंदिरा कपूर का। संजय कपूर की बहन मंदिरा अपने भतीजे और भतीजी के सपोर्ट में उतरी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Sunjay Kapur's Will Dispute

Image Source: Instagram

संजय कपूर( Sujay Kapur) की बहन मंदिरा कपूर( Mandhira Kapur) का मानना है कि करिश्मा कपूर( Karisma Kapoor) के बच्चे सही कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ' जब बच्चों को अपने पिता के बारे में पता है और उनकी संपत्ति पर उनका हक है, तो उन्हें सब सच जानने का भी अधिकार है। मुझे भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है, वह सही फैसला ही करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि मैं इससे बहुत खुश हूँ क्योंकि आखिरकार परिवार को कुछ पता चलेगा और उन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ न कुछ जानकारी होगी। मंदिरा कपूर ने समायरा और किआन द्वारा उठाए गए कदम की सरहना की साथ ही उनका साथ देने का वादा किया।

End of Feed