बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez के फर्स्ट सॉन्ग की रिलीज से पहले Sukesh ने जेल से भेजा लव लेटर, जैकी बेबी को डेडिकेट किया ये गाना

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्रेम पत्र( Sukesh sent love letter to Jacqueline Fernandez) भेजा है। पिछले महीने जहां एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुकेश ने महंगे-महंगे गिफ्ट देने का वादा किया था, आइए बताते हैं इस बार उन्होंने क्या कहा

Image

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline: जैकलीन फर्नांडीज( Jacqueline Fernandez) और सुकेश चंद्रशेखर ( Sukesh Chandrashekhar) बॉलीवुड के वो कपल हैं जिनके बारे में आए दिन कोई न कोई अफवाह फैलती रहती है। हालांकि वो कपल भी है या नहीं ये बात भी किसी को पता नहीं है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अपनी लेडी लव के लिए लेटर लिखा है। हर बार की तरह इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्यार भरे बोल लिखे हैं। हालांकि ये लेटर थोड़ा अलग है क्योंकि इस बार सुकेश ने जैकलीन के लिए प्यारा सा गाना डेडिकेट किया है।

जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्रेम पत्र( Sukesh sent love letter to Jacqueline Fernandez) भेजा है। पिछले महीने जहां एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुकेश ने महंगे-महंगे गिफ्ट देने का वादा किया था, आइए बताते हैं इस बार उन्होंने क्या कहा- सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र की शुरुआत एक नोट के साथ की जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें जैकलीन फर्नांडीज की कुछ हालिया तस्वीरें मिलीं। इसमें लिखा था ' बेबी माय बेबी, तुम्हारी नई तस्वीरें देखीं, भगवान कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है, मेरे पास आज तुम्हें समर्पित करने के लिए दो चीजें हैं, "बेबी, सबसे पहले मैं एक गाना तुम्हें समर्पित करना चाहता हूँ, जो इन दिनों मेरा मूड है, और अभी तुम्हारे लिए मेरी भावनाएं हैं, और गाना है लापता लेडीज का "सजनी रे "। बेबी उस ट्रैक की हर लाइन तुम्हारे लिए है। मैं वास्तव में नहीं जानता कि तुम्हारे बिना या तुमसे बात किए बिना मेरा दिन और रात कैसे बीत रहा है।'

उन्होंने आखिर में कहा , "बेबी माय लव, बस दो और बाकी हैं, इंतजार नहीं कर सकता माय लव, आई लव यू माय जैकी, हर पल केवल तुम्हारे बारे में सोच रहा हूँ, मेरी बेबी बू। मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूँ मेरी सजनी, मेरी बोट्टा बोम्मा। तुम अद्भुत हो माय लव"।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article