Sujoy Ghosh Review Alia Bhatt's Jigra Trailer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी आने वाली फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस समय आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म 'जिगरा' के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) ने भी 'जिगरा' के ट्रेलर की तारीफ की। सुजॉय घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
सुजॉय घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर 'जिगरा' ट्रेलर देखने के बाद लिखा, 'तुमने जिगर का ट्रेलर देखा? आलिया भट्ट के समय में रहना बहुत अच्छा लगता है।' इससे पहले अर्जुन ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था, 'बस मुझे पहले ही फिल्म दिखा दो दोस्तों।' आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने अपनी बहू की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, 'रोंगटे खड़े देने वाला और असरदार है।' दूसरी ओर आलिया की मां सोनी राजदान ने ट्रेलर देखकर इसे आउटस्टैंडिंग बताया था।
आलिया भट्ट की इस मूवी का निर्देशन वसन बाला ने किया है। फिल्म में वेदांग रैना, सोभित धुलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अक्टूबर के दिन रिलीज होने वाली है।
दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी की टक्कर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से होने जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे।
