बॉलीवुड

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग मैच देखने पहुंची सुहाना खान, पैप्स को देख शाहरुख की लाडली ने छुपाया मुंह

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2025, 01:38 PM IST

Suhana Khan Spotted With Rumoured Boyfriend : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना खान के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा दोनों ही पैप्स से बचते नजर आ रहे हैं।

Image

Suhana Khan Love Affairs

Suhana Khan Spotted With Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। अभी कुछ महीने पहले शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया है। आर्यन खान के अलावा किंग खान की बेटी सुहाना खान भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना खान की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी खबर को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में आ जाती हैं। इन सब के बीच सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद से एक्ट्रेस के लव अफेयर को लेकर फिर से बातें शुरू हो गई हैं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं सुहाना खान

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ नजर हैं। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का यह वीडियो कल यानी 31 मार्च को हुए KKR बनाम MI के मैच के बाद का है। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आने के बाद दोनों की लव केमिस्ट्री को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ-साथ वीडियो में अनन्या पांडे और नव्या नंदा भी नजर आ रही हैं। सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिखे।

शाहरुख संग फिल्म में आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहाना खान इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। सुहाना खान इस फिल्म में अपने पापा शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान डॉन के रोल में नजर आ सकते हैं। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article