Suhana khan and Agastya Nanda Relationship: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और अभिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज (The Archies) से डेब्यू किया है। जिसके साथ ही अब दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार सुहाना खान और अगस्त्या नंदा का रिलेशनशिप द आर्चीज के सेट पर ही शुरू हुआ है। आर्ची के किरदान में अगस्त्या और वेरोनिका के किरदार में सुहाना खान का फिल्म में भी लव एंगल नजर आ रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री मूवी में फैंस पर ज्यादा कुछ असर तो नहीं डाल पाई है। हालांकि रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
Suhana Khan and Agastya Nanda Are In A Relationship
यह भी पढ़ें- स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रही हैं Kareena Kapoor Khan, नए साल का करेंगी जोरदार स्वागत
फिल्म से जुड़े एक सोर्स नें अब दोनों का रिश्ता भी कन्फर्म कर दिया है। उसने बताया कि सेट पर दोनों का प्यार साफ झलकता था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दोनों को हुआ पहला पहला प्यार
द आर्चीज के सेट से एक सोर्स ने बताया, 'दोनों की नजदीकियां द आर्चीज के सेट पर साफ नजर आती थीं, ऐसा लगता था कि मानों दोनों को पहला पहला प्यार हो गया है। यही वजह है कि फिल्म में भी उनकी कैमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। दोनों काफी यंग हैं और एक साथ रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों पर काफी प्रेशर है।
