बॉलीवुड

Subedaar: अनिल कपूर ने शुरू की सुरेश त्रिवेणी की फिल्म, शूटिंग सेट से सामने आया धांसू लुक

Anil Kapoor's Subedaar: अनिल कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नई फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म से उनका धांसू लुक भी खूब वायरल हो रहा है।

Image

Anil Kapoor's Subedaar

Anil Kapoor's Subedaar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) बैक टू बैक सक्सेसफुल फिल्मों के लिए चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में देखा गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के रोल को फैन्स ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इसने धांसू कमाई की थी। ऐसे में अब अनिल कपूर ने अपकमिंग एक्शन-ड्रामा 'सूबेदार' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म से अनिल कपूर ने अपना धांसू लुक भी फैन्स के बीच शेयर किया है।

एक्स अकाउंट पर अनिल कपूर ने अपना लुक साझा करते हुए लिखा, 'अभी तो हाथ उठा ही कहां है, ये तो बस तैयारी है। सूबेदार की शूटिंग शुरू हो गई है।' इस फोटो में अनिल कपूर काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने किसी इंसान का गला पकड़ा हुआ है। अफवाह है कि 'सूबेदार' अर्जुन सिंह नाम के एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के आसपास केंद्रित है जो नागरिक जीवन से जूझ रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स में रॉ चीफ का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा अफवाह है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में भी अनिल कपूर को कैमियो करते हुए देखा जाएगा। 'फाइटर' से पहले अनिल कपूर ने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' में भी काम किया था। इस फिल्म में अनिल ने रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article