बॉलीवुड

3.5 किलो कोकीन के साथ पकड़ा गया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का स्टार, ₹35 करोड़ बताई जा रही है कीमत

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 06:20 PM IST

Student Of The Year Actor Arrest: फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year) के एक एक्टर को चेन्नई एयरपोर्ट पर 3.5 किलो कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस खबर ने आते ही बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है

Image

Image Source: IMDb

Student Of The Year Actor Arrest: बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) की सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year) में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले एक्टर को चेन्नई एयरपोर्ट पर 3.5 किलो कोकीन के साथ पकड़ा गया है। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। इस 3.5 किलो कोकीन की इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक स्टार के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए आपको अब पूरा मामला बताते हैं।

ट्रॉली बैग में रखा हुआ था कोकीन

ये घटानी 28 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। एक्टर कंबोडिया से सिंगापुर होते हुए चेन्नई पहुंचा था। जैसे ही प्लेन लैंड किया, चेन्नई कस्टम्स और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की जॉइंट टीम ने उसे इंटेलिजेंस बेस्ड इंफॉर्मेशन पर रोक लिया। स्कैनिंग के दौरान बैग में कुछ संदिग्ध दिखा, तो चेक किया गया। अंदर प्लास्टिक पाउचेज में सफेद पाउडर भरा था – टेस्टिंग से कंफर्म हुआ कि ये कोकीन है। एक्टर ने कस्टडी में बताया कि कंबोडिया में कुछ अजनबी लोगों ने उसे बैग थमाया था, और वो इसे चेन्नई एयरपोर्ट पर किसी रिसीवर को हैंडओवर करने वाला था। अब इसको लेकर जांच शुरू हो गई है। एक्टर का नाम सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आए थे ये सितारे

डायरेक्टर करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में वरुण धवन (Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), मनजोत सिंह (Manjot Singh), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), कायजान सामा (Kayoze Irani), रोनित रॉय (Ronit Roy), रम्या कृष्णा (Ramya Krishnan), फरीदा जलाल (Farida Jalal), सना सईद (Sana Saeed), राम कपूर (Ram Kapoor) और बोमन ईरानी (Boman Irani) जैसे स्टार्स नजर आए थे। आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, ये फिल्म हिट रही थी। इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article