Stree Trailer: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर ने फैंस को दे डाली बड़ी सूचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2024, 11:44 AM IST

Stree Trailer: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। स्त्री के बाद से दर्शकों को इस फिल्म सीरीज की अगली कड़ी देखने का इंतजार है। मेकर्स भी दर्शकों की इस बेकरारी को समझते हैं, जिस कारण उन्होंने इसका ट्रेलर 2 दिन बाद रिलीज करने का फैसला लिया है।

Stree Trailer: राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म स्त्री 2 मेकर्स भी इस उत्साह को भुनाने के मूड में हैं, जिस कारण लगातार वो दर्शकों को सरप्राइज दे रहे हैं। फिल्म स्त्री 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि इसका ट्रेलर 2 दिन बाद दर्शकों के सामने दस्तक देगा। फिल्म के मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें किसी स्टार के चेहरे की जगह सिर्फ एक चोटी दिखाई दे रही है। स्त्री 2 का नया पोस्टर देखने के बाद दर्शक मान रहे है ंकि ये चोटी स्त्री की ही है।

stree 2 teaser

Stree 2 Teaser Out (credit Pic: instagram)

क्या श्रद्धा कपूर हैं असली स्त्री?

फिल्म स्त्री के अंत में दर्शकों के दिमाग में यह सवाल रह गया था कि क्या श्रद्धा कपूर ही असली स्त्री हैं? मेकर्स ने इस सवाल का जवाब दर्शकों को नहीं दिया था, जिस कारण वो स्त्री 2 के लिए उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म स्त्री 2 के दौरान उन्हें इस सवाल का जवाब मिलेगा। स्त्री का अंत जहां होता है, उसके बाद तो दर्शक यही अंदाजा लगाए बैठे हैं कि श्रद्धा कपूर की असलियत जल्द सामने आएगी लेकिन हो सकता है कि मेकर्स स्त्री 2 में दर्शकों को सरप्राइज दे दें और कहानी में नया ट्विस्ट आ जाए।

End of Feed