Shraddha-Rajkummar Starrer Stree 2 Trailer Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर जारी किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। टीजर की सफलता के बाद से ही फैन्स 'स्त्री 2' के ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानें किस दिन रिलीज होगा 'स्त्री 2' का ट्रेलर।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' का ट्रेलर गुरुवार के दिन यानी 18 जुलाई को रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। श्रद्धा-राजकुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि 'स्त्री 2' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का भी धांसू कैमियो होगा।
दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से टकराएगी। 15 के दिन होने जा रहे इस बड़े क्लैश को देखने के लिए हरकोई बेताब है। 'स्त्री 2' साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है।
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव को फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा गया
