Patralekhaa Pregnancy Rumours: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में राजकुमार की फिल्म स्त्री 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। वहीं राजकुमार राव की वाइफ पत्रलेखा को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसे लेकर अब पत्रलेखा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पत्रलेखा ने क्या कहा है।
प्रेग्नेंट होने पर पत्रलेखा ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की वाइफ पत्रलेखा ने गैलाटा इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा,'कई बार ऐसा हुआ है कि मुझे ब्लोटिंग हो रही थी, लेकिन लोगों ने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब मैं कैसे किसी को बताऊं कि महीने में कुछ दिन ऐसा लगता है। पहले मैं इन खबरों से परेशान हो जाती थी। अब लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता।' इस चीज से ये साफ हो गया है कि राजकुमार राव की वाइफ पत्रलेखा अभी मां नहीं बनने वाली हैं।
कब हुई थी राजकुमार और पत्रलेखा की शादी
बताते चलें कि राज कुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। अब शादी के 3 साल बाद भी इन दोनों के बीच रोमांस कम नहीं हुआ है। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। बता दें कि राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
