बॉलीवुड

Stree 2 के गाने 'आज की रात' पर जया बच्चन ने तमन्ना भाटिया को किया फेल!! बुलेट की स्पीड से वायरल हुआ वीडियो

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के गाने 'आज की रात' में तमन्ना भाटिया ने गजब का डांस किया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जया बच्चन ने इस सॉन्ग पर ऐसा डांस किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।

Image

jaya bb

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर तो राजकुमार-श्रद्धा की इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म के गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया का एक गाना 'आज की रात' है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जया बच्चन ने गर्दा उड़ा दिया है।

जया बच्चन का किलर डांस वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में जया बच्चन, स्त्री 2 के गाने 'आज की रात' पर किलर डांस कर रही है। इस वीडियो में जया की अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि सभी लोग घायल हो गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये क्लिप फेक है। AI की मदद से इस क्लिप को किसी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कई लोगों का ये मानना है कि जया ने तमन्ना से ज्यादा बेहतर डांस किया है।

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने मचाया तहलका

बताते चलें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। इस मूवी ने इंडिया में 250 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड स्त्री 2 ने 350 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है। आने वाले दिनों में स्त्री 2 और भी ज्यादा कमाई करने वाली है। लोगों का मानना है कि ये मूवी 500 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article