Stree 2: 'आज की रात' शूट करते हुए ठिठुरने लगा था Tamannaah Bhatia का अंग-अंग , अचानक याद आया आज तो मेरा.....

Tamannaah Bhatia Share BTS Video: वीडियो में तमन्ना कीआवाज को भी सुन सकते हैं, जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि गाने की शूट के चक्कर में मैं अपना जन्मदिन तक भूल गई थी। गाने के पीछे की कहानी बताते हुए एक्ट्रेस ने एक बीटीएस वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह बता रही है कि किस तरह गाना शूट हुआ।

Tamannaah Bhatia Share BTS Video: आजकल हर किसी की जुबान पर एक ही गाना सुनने को मिल रहा है वो है स्त्री 2 का 'आज की रात' इस गाने में तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) ने जोरदार डांस किया है। अपनी लचकीली कमर से मदमस्त अदाओं से तमन्ना ने गाने में जादू चला दिया है। तमन्ना भाटिया का ये गाना फैंस रिपीट पर देख रहे हैं। वहीं गाने के पीछे की कहानी बताते हुए एक्ट्रेस ने एक बीटीएस वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह बता रही है कि किस तरह गाना शूट हुआ।

Tamannaah Bhatia Share BTS Video

तमन्ना भाटिया( Tamannaah Bhatia) ने अपने सोशल मीडिया पर 'आज की रात' गाने की बीटीएस वीडियो साझा किया है। जिसमें वह दिखा रही है कि कैसे कपकपाती ठंड में इस डांस ओ शूट कर रही है। वीडियो में तमन्ना कीआवाज को भी सुन सकते हैं, जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि गाने की शूट के चक्कर में मैं अपना जन्मदिन तक भूल गई थी। देखा जा सकता है कि डांस शूट करते-करते तमन्ना को ठंड लग जाती है और वह भागकर शॉल ओढ़ लेती है। बाद में सेट पर एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया जाता है और बड़े से केक के साथ उनके दिन को खास बनाया जाता है। तमन्ना भाटिया इस आइटम डांस में बेहतरीन तरीके से कमर मटकाती नजर आ रही है। यहाँ देखें पूरी वीडियो

End of Feed