Sshura Khan Photo With Arbaaz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी रचाई। शादी होने के बाद अरबाज खान और शूरा खान को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में साथ में देखा जाता है। हाल ही में शूरा खान (Sshura Khan) ने पति अरबाज खान के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है। यह फोटो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गई है। फोटो में कपल को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।
शूरा खान ने अरबाज खान के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'सुकून।' फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में एलेक्स पोराट का गाना "यू आर द रीजन" भी लगाया है। शूरा के इस पोस्ट पर अरबाज ने रिप्लाई देते हुए लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक यूजर ने शूरा खान से उनके और उनके पति अरबाज खान के बीच उम्र और हाइट के अंतर के बारे में पूछा। शूरा ने जवाब दिया, 'अरबाज 5'10 के हैं और मैं 5'1 की और उम्र सिर्फ एक नंबर है।'
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने अपने और अपनी पत्नी के बीच उम्र के अंतर पर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वह छोटी हैं लेकिन इतनी ज्यादा नहीं हैं। अरबाज खान ने आगे कहा था कि हम दोनों अपने गोल्स को लेकर स्पष्ट हैं। बता दें अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों का तलाक हो गया और अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं
