बॉलीवुड

Srikanth Box Office Day 17: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर है राजकुमार राव की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Srikanth Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ी होने से कुछ ही कदम दूर है।

Image

Srikanth Box Office

Srikanth Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) को निर्माताओं ने 10 मई के दिन रिलीज किया था। ऑडियंस ने फिल्म को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की थी। यही वजह है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। फिल्म तीसरे वीकेंड पर भी शानदार कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' 17 दिनों में कितने करोड़ रुपये जुटा पाई है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने 17वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक 36.50 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर पाई है। यह फिल्म भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट और बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत भोला के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म से लोगों को काफी प्रेरणा मिली है। फिल्म की चारोंओर तारीफ हो रही है।

तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' में अलाया एफ और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी हैं। फिल्म में शरद केलकर ने भी अहम भूमिका निभाई है। अपने एक इंटरव्यू में शरद केलकर ने बताया था कि उन्होंने फिल्म को करने के लिए केवल 101 रुपये लिए थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि फिल्म का बजट ज्यादा नहीं था। वहीं दूसरी ओर वीकेंड में 'श्रीकांत' की कमाई पर इसलिए भी असर पड़ा है क्योंकि बीते शुक्रवार के दिन मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की 'भैया जी' भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी अच्छी कमाई कर रही है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article