Sreeleela in Varun Dhawan's Next: 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' की सफलता के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ एक नहीं कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। मेकर्स ने फिल्म को इसी साल शुरू करने की प्लानिंग कर दी है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वरुण धवन की ये फिल्म किसी का रीमेक नहीं होगी बल्कि ये एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट है। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार लोगों को कॉमेडी का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिले। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक निर्माताओं ने वरुण धवन की इस कॉमेडी फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की एंट्री करा दी है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और डेविड धवन ने इस कॉमिक फिल्म के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को चुना है। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी के टिप्स एंटरटेनमेंट के तहत किया जाएगा। वरुण धवन की इस फिल्म से श्रीलीला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में उन्हें निर्माताओं ने अहम रोल ऑफर किया है। पोर्टल से के मुताबिक डेविड धवन के निर्देशन में बनने जा रही यह एक लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म होगी। टीम ने फिल्म में वरुण की प्रेमिका की भूमिका निभाने के लिए श्रीलीला को चुना है।
वरुण धवन और श्रीलीला के अलावा डेविड धवन की इस कॉमेडी फिल्म में मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय फिल्म 'बेबी जॉन' भी है, जिसका निर्माण एटली कुमार के बैनर तले हो रहा है। इसके अलावा वरुण धवन के पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है। फिल्म में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे।
